फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

पुलिस ने मनाया साइबर जागरूकता दिवस

विज्ञापन
awearness
सांबा। साइबर जागरूकता दिवस के तहत सामूहिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम को जारी रखते हुए बुधवार को एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन की देखरेख में पुलिस ने जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और गांव स्तर पर साइबर जागरूकता दिवस मनाया। बढ़ रहे साइबर खतरों और साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तौर-तरीकों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

अभियान में बीबीएन स्कूल ऑफ इंटेलेक्चुअल्स विजयपुर, शिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बाड़ी ब्राह्मणा, हायर सेकेंडरी स्कूल पुरमंडल और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के साथ-साथ पंचायत नड, सांबा में शिविर में पुलिस अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा साइबर स्वच्छता के लिए बुनियादी क्या करें और क्या न करें बारे विभिन्न प्रकार के साइबर धोखाधड़ी और साइबर अपराधियों द्वारा निर्दोष लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तौर-तरीकों पर व्याख्यान दिए। प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वे इंटरनेट पर कोई भी गतिविधि करते समय सतर्क रहें और किसी अज्ञात व्यक्ति को व्यक्तिगत क्रेडेंशियल्स / बैंक विवरण / ओटीपी साझा न करें। साइबर जागरूकता दिवस के दौरान साइबर सुरक्षा के अन्य बुनियादी प्रोटोकॉल पर भी प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से सुरक्षा और रोकथाम और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए बुनियादी निवारक उपायों / सुरक्षा युक्तियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed