फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर शुरू

विज्ञापन
awearness
सांबा। कस्बे के सरकारी डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ शुरू हुआ। ज्ञान का प्रतीक स्वरूप दीपक का प्रज्जवलन प्राचार्य और कॉलेज प्रबंधन सदस्यों ने किया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरसिंग दास ने विशेष शीतकालीन शिविर और शीतकालीन शिविर के दौरान आयोजित होने वाली अस्थायी गतिविधियों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य विभाग के प्रमुख संसाधन व्यक्ति प्रोफेसर पवन गुप्ता ने एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज के साथ-साथ राष्ट्र के लिए अपनी सेवाएं समर्पित करने के लिए मार्गदर्शन किया। भौतिकी विभाग के डॉ. पीएस मन्हास ने एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ विचार साझा किए और कोविड -19 में एनएसएस की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन

अंत में स्वयंसेवकों द्वारा शपथ ली गई और राष्ट्रीय गान हुआ। पूरा कार्यक्रम जेके यूटी द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों के निर्देश पर आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में डॉ. दलबीर सिंह, एचओडी भौतिकी, डॉ. सीमा, एचओडी समाज शास्त्र, डॉ. यशपाल सिंह, एचओडी बाटनी, प्रो. शिवाली रतन, एचओडी अर्थशास्त्र, प्रो. सुमन बाला, प्रो. पूजा शर्मा, दीपिका और पूरे एनएसएस समिति के सदस्य शामिल थे। पूरे कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन एनएसएस इकाई की सदस्य डॉ. गीता लखोत्रा ने किया। डॉ. रजनी शर्मा ने औपचारिक आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed