{"_id":"639e177898280442eb50a3b1","slug":"awearness-rspura-news-jmu274603476","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महिलाओं को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महिलाओं को जागरूक किया
विज्ञापन
ागरूता शिविर कि दोरान किताब का विमोचन करते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम तथा इसके प्रति उन्हें जागरूक करने के मकसद से शनिवार को उच्च न्यायालय की तरफ से समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविर लगाया गया। न्यायाधीश सिंधु शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
जस्टिस सिंधु शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं को अपने ऊपर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और कानून का सहारा लेना चाहिए। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले लगातार देखने को मिले हैं। इस तरह का पहला मामला पंजाब में सामने आया, जब एक महिला अधिकारी ने एक बड़े अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की। इसके बाद ऐसे लगातार कई मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। अगर उनके साथ कहीं बेइंसाफी हो रही है तो उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की आयुक्त शीतल नंदा के साथ-साथ वरिष्ठ वकीलों के अलावा अन्य लोगों ने भी हिस्सा लेकर विचारों से महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में न्यायपालिका से जुड़े वकीलों, नारी निकेतन की महिलाओं, एनसीसी कैडेट तथा डिग्री कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।