फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

प्लास्टिक कचरा भूमि को बना रहा बंजर

विज्ञापन
awearness
मीरां साहिब। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शिविर लगाकर पंच सरपंचों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में ब्लॉक के अधीन पंचों सरपंचों को जानकारी मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

शिविर में मौजूद रुडा के सीईओ संजीव अरोरा ने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत प्लास्टिक के कचरे को लेकर आ रही है। इससे जहां वातावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं कृषि योग्य भूमि भी बंजर बन रही है। कई मवेशियों द्वारा प्लास्टिक की पॉलीथिन सहित अन्य सामग्री खा लेने पर भी कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आने पर दिककतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर प्लास्टिक के कचरे को लेकर पंच सरपंचों को अहम भूमिका निभानी चाहिए। इससे होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। शिविर में आईएएस अधिकारी परवलोचन, आनंद त्रिवेदी, सहायक कमिश्नर पंचायत मीनाक्षी वैध ने कहा कि कचरा होने और इसके फैलने के विभिन्न कारण हो सकते हैं। इससे निपटने के लिए भी कई गंभीर प्रयास किए गए हैं, लेकिन उनके कोई ठोस परिणाम अब भी हासिल नहीं हुए हैं। मीरां साहिब खंड विकास अधिकारी अफशा हमल, ब्लॉक मीरां साहब बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार सहित क्षेत्र के कई पंच सरपंच भी मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed