{"_id":"625735a2d93158242330e149","slug":"awearness-rspura-news-jmu2577586141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल के लिए लोग, लोगों के लिए जंगलॐविषय पर जागरूकता अभियान 18-07-45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल के लिए लोग, लोगों के लिए जंगलॐविषय पर जागरूकता अभियान 18-07-45
सरकारी डिग्री कालेज आरएस पुरा कालेज एनएसएस इकाई के विद्यार्थी जंगल वचाए जाने के लिए जागरूक करते ?
- फोटो : RSPURA
Link Copied
आरएस पुरा। जंगल के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को डिग्री कॉलेज में एनएसएस इकाई ने ईको क्लब के सहयोग से जंगल के लिए लोग, लोगों के लिए जंगल, विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोगों को जंगल के बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों विशेषकर वनों पर मानव जनित गतिविधियों के हानिकारक प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों बताया कि वन हमारे जीवन में कितने महत्व रखते हैं और हमें इनको बचाने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य सुनील उप्पल ने किया। उन्होंने छात्रों के प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब जंगल को कंक्रीट में बदला जा रहा है, वो मानव जाति के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन प्रो. विजय कुमारी, प्रो. सुखविंदर कौर और प्रो. ईशा अबरोल, इको क्लब और एनएसएस यूनिट के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रो. बिंदु कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और प्रो. शिफाली अबरोल, संयोजक, इको क्लब की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।