{"_id":"6154b9eb8ebc3e629104020d","slug":"awearness-rspura-news-jmu244716849","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक हो सके बच्चे को अपना ही दूध पिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक हो सके बच्चे को अपना ही दूध पिलाएं
विज्ञापन
शिविर का उदघाटन करते एसडीएम खौड अनील कुमार ठाकुर व अनय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। आईसीडीपी परियोजना खौड़ की तरफ से पोषण अभियान पर मेगा जागरूकता शिविर पंचायत सामोआ में लगाया किया गया। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर व बीडीसी परवीन कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सीडीपीओ तानवी गुप्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात वर्करों की तरफ से पंचायत की महिलाओं को महिला जीवन में आने वाले कई पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि गर्भवती होने पर उनकी खुराक किस तरह की होनी चाहिए, और क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए कि मां तंदुरुस्त बच्चे को जन्म दे सके।
महिलाओं को बताया गया कि बच्चे को मां का दूध तो पिलाना ही है, लेकिन जन्म के तुरंत बाद मां का पहला और जो गाढ़ा-पीला दूध होता है उसे बच्चे को जरूर पिलाएं। मां को चाहिए कि जब तक हो सके बच्चे को अपना ही दूध पिलाएं। जन्म के बाद बच्चे के पालन-पोषण तथा उसकी खुराक के साथ-साथ महिलाओं को अन्य कई तरह की जानकारियां भी दी गईं, जिससे महिला अपना तथा अपने परिवार का खुशहाल जीवन बना सके। आंगनबाड़ी वर्करों तथा किशोरियों की तरफ से कार्यक्रम के गीत, स्किट तथा कविताएं भी प्रस्तुत की गईं और अच्छी प्रस्तुति करने वालों को पुरस्कृत किया गया। सरपंच अनुराधा शर्मा अनुराधा ने सीडीपीओ का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कई तरह की जानकारियां मिलती हैं। ऐसे कार्यक्त्रस्म होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
फोटो (1)अकैपशन शिविर का उदघाटन करते एसडीएम खौड अनील कुमार ठाकुर व अनय
(2) अच्छी प्रस्तुति देने पर पुरस्कार से युवती को नवाजते एसडीएम व अन्य