फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

मताधिकार का प्रयोग कर सरकार के गठन में दें योगदान

विज्ञापन
awearness
आरएस पुरा। कस्बे में स्थित स्कास्ट के सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम रामलाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में जानकारी देने के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आज के दिन को देश के लोकतंत्र का त्योहार कह सकते हैं। देश के संविधान द्वारा हर 18 वर्ष के नागरिक को मतदान करने का अधिकार दिया गया ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर देश की सरकार गठन करने में योगदान दे सकें। 25 जनवरी 1950 को देश में चुनाव आयोग का गठन किया गया। 25 जनवरी 2011 को पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान जिन युवाओं ने मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया उन्हें पहचान पत्र वितरित किए गए। इस दौरान तहसीलदार मोहम्मद रियाज खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
नया मतदाता पहचान पत्र नहीं बन पाने पर दिक्कत
मीरां साहिब। सेवानिवृत्त हेडमास्टर व समाजसेवी प्रमोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन करना खानापूर्ति है। किसी व्यक्ति को नया पहचान पत्र चाहिए तो उसके लिए आवेदन करने पर नहीं मिलता। मतदाता पहचान पत्र में नाम गलत छपा होने पर भी इस त्रुटि को दूर करने की प्रक्रिया बेहतर नहीं है। चुनाव के तीन-चार माह पहले ही मतदाताओं को नाम दर्ज कराए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए अलग से विभाग का गठन कर नाम दर्ज कराने व गुम हुए पहचान पत्र के स्थान पर नया बनाने के लिए आवेदन जमा कर तीन माह के भीतर नया पहचान पत्र मुहैया कराया जाए। अधिकतर बीएलओ नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए शिविर लगाएं, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
अखनूर। कस्बे में मतदाता दिवस शनिवार को स्कूली छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रधानाचार्य सूरज सिंह राठौर की देखरेख में निकली। इसमें एसडीएम गोपाल सिंह भी शामिल हुए। रैली कस्बे के निर्दोष चौक, बस अड्डा, मुख्य चौक सहित अन्य बाजारों से हो कर निकली। रैली में बच्चों ने मतदान के लिए जागरूक किया। इसमें नारेबाजी की और बैनर ले रखे थे। एसडीएम गोपाल सिंह ने कहा कि 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा को संविधान में वोट देने का अधिकार दिया गया है। अगर किसी युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो तो वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिले और अपने दर्ज कराए। संवाद
-------
लोगों को बताया मताधिकार की उपयोगिता
अरनिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए कई निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने रैली निकाली। इसमें स्कूल प्रबंधकों सहित पूरे स्टाफ ने भाग लिया। रैली निकाल रहे छात्रों के हाथों में तख्तियों पर वोट हमारा अधिकार सहित कई ऐसे स्लोगन भी लिखे थे, जिससे अपने मत का अधिकार संबंधी लोगों को जागरूक किया जा सके। रैली निकाल रहे बच्चों ने वोट हमारा अधिकार सहित कई ऐसे नारों का उपयोग किया, जिससे घर बैठे लोगों को भी अपने मत अधिकार की गूंज सुनाई दे सके। संवाद
------
फोटो
रैली में बीएलओ भी हुए शामिल
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने मतदाता दिवस पर रैली निकाल लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया। रैली में बच्चों के अलावा क्षेत्र के बीएलओ भी शामिल रहे। रैली स्कूल परिसर से मुख्य बाजार होते हुए निकली। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिस पर वोट देना सबके लिए अनिवार्य-मेरा वोट मेरा हक और अपना वोट जरूर दें, जैसे स्लोगन लिखे थे। प्रधानाचार्य नीतू गंडोत्रा ने बताया कि रैली का मकसद लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना है। संवाद
---------
विजयपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उसी के चलते राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बाजार में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर एसडीएम सीपी कोतवाल, एसडीपीओ लवकरण तनेजा, प्रधानाचार्य फतेह सिंह मौजूद रहे। संवाद

-----------
फोटो
लोगों को वोट का महत्व बताया
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र में मतदाता दिवस के मौके पर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें नंदपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। रैली में लोगों को वोट का महत्व और इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रकाश लाल थापा सहित कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed