{"_id":"629fae51bad2cc2edd52e684","slug":"awearness-akhnoor-news-jmu2614539157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ जीवन के लिए घर का बना खाना खाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ जीवन के लिए घर का बना खाना खाएं
विज्ञापन
जीडीसी जयौडियां ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया Inbox
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। डिग्री कॉलेज ने सांस्कृतिक मामलों और सामाजिक गतिविधि समिति और एनएसएस इकाई के सहयोग से मंगलवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया। इस अवसर पर सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य प्रो. कुलदीप राज शर्मा ने कहा कि भोजन जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है और वह भी सुरक्षित भोजन। सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए घर का बना खाना ही खाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह जागरूकता को बढ़ावा दे और खाद्य जनित जोखिमों और बीमारियों को रोकने, उनका पता लगाने और प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए।
प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. रिमझिम गुप्ता, संयोजक सांस्कृतिक कार्य एवं क्रियाकलाप समिति एवं डॉ. वंदना राजपूत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी की देखरेख में किया गया। डॉ. राकेश भारती संयोजक आईक्यूएसी, प्रो. नसीब भगत संयोजक इको एंड हेल्थ क्लब और प्रो. सुषमा कुमारी एचओडी समाजशास्त्र ने प्रतिभागियों को जज किया। मुस्कान मेहरा और हीना रानी ने प्रथम पुरस्कार, मीनाक्षी मन्हास और दीपिका शर्मा ने द्वितीय पुरस्कार एवं तानिया राजपूत और मनीषा शर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गईं।