{"_id":"6255d60e5c9b9970ff0c4b24","slug":"awearness-akhnoor-news-jmu2576729174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में बताया
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जयौडियां में शिविर
ज्यौड़ियां। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की तरफ से स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया। इसके तहत सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में बताया गया। लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा गया।
शिविर का आयोजन टीएसओ मनोहर लाल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मदन लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सभी को बताया गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को अप्रैल से सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। टीएसओ ने बताया कि विभाग के सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत आधार सीडिंग व डुप्लीकेट प्रकरणों को निरस्त करने का निर्देश दिया। शिविर में आए मेहमानों और टीएसओ ने फेयर प्राइस शॉप की दुकानों के डीलरों की विभाग के प्रति 100 प्रतिशत योगदान और उनके राशन डिपो में राशन के उचित वितरण के लिए प्रशंसा की।
इस मौके पर उपाध्यक्ष शाम लाल चौधरी, पार्षद गगन राज, वीना देवी, किरण बाला, पूर्व उपनिदेशक हंस राज, रविंदर सिंह, चंद्र भूषण, विजय कुमार, पीआरआई सदस्य समेत कई लोग उपस्थित थे।