{"_id":"618031a89cf5c554c738f39d","slug":"awearness-akhnoor-news-jmu247063340","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने दिया भ्रष्टाचार से मुकाबला करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने दिया भ्रष्टाचार से मुकाबला करने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। राज्य सतर्कता आयोग ने सोमवार को एडीसी घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया। अधिकारियों ने भ्रष्टाचार से मुकाबला करने पर जोर दिया।
डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ ने गांव भोमाल, दस्काल आदि में खराब पंप, नए ट्रांसफार्मर, खंबे तारें, मनरेगा की बकाया राशि, गैरकानूनी माइनिंग, अल्ट्रा साउंड मशीन, उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी आदि मुद्दे उठाए। सरपंचों और पंचों ने जनता से जुड़े विकास के मुद्दे भी उठाए, जिसमें बिजली, पानी, सड़कों की खस्ताहाल और खनन से हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया।
मौके पर एडीसी नवनीत मान ने सभी विभागों अधिकारियों से समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने को कहा। एडीसी ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जनता के प्रतिनिधियों और आमजन से सहयोग मांगा। डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, भूषण बराल, बीडीसी किरण पवार, सरपंच, शमशेर सिंह, जगदीश राज शर्मा, कुंडा राम, अशवनी शर्मा, मुलखराज आदि उपस्थित थे।