{"_id":"616b2ea1e5e3381c8f0a7c38","slug":"awearness-akhnoor-news-jmu245923546","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटा रैक्ट क्लब ने डेंगू रोधी अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटा रैक्ट क्लब ने डेंगू रोधी अभियान चलाया
विज्ञापन
डेंगू रोधी अभियान टीम को रवाना करते पुलिस अधिकरी व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच रोटरी क्लब अखनूर ने नीलकंठ हेल्थ केयर के प्रायोजन के साथ शनिवार को डेंगू विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सभी 13 वार्डों में थर्मल फॉगिंग कराई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, एसडीपीओ वरुण जंडियाल और थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष और आरटीआर विवेक गुप्ता ने कहा कि अखनूर के लोगों को डेंगू से लड़ने के लिए हाथ मिलाकर काम करने की जरूरत है। बारिश फिर से आ गई है। हम सभी जानते हैं कि इस समय डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन चरम पर है। हमें खुद को और परिवार को डेंगू से बचाना है। क्लब की ओर से यह अभियान सभी वार्डों में चलाया जाएगा। लोगों को घरों में जमा पानी को साफ करने की जरूरत है।
क्लब अध्यक्ष राजेश भल्ला ने कहा कि क्लब स्वयं इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। लोगों की मदद से ही हम इसे डेंगू मुक्त बना सकते हैं।
इस दौरान विवेक गुप्ता, गौरव गुप्ता, सयाम गुप्ता, सौरव गुप्ता, जितेश्वर, राघव गुप्ता, रिजू गुप्ता और करुण गुप्ता मौजूद रहे।