{"_id":"6165e3b68ebc3e0ec62a47da","slug":"awearness-akhnoor-news-jmu245660558","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को करियर विकल्पों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को करियर विकल्पों के बारे में बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। भारत सरकार के करियर परामर्श प्रकोष्ठ के तहत डिग्री कॉलेज खौड़ ने रोजगार सूचना सह सलाहकार ब्यूरो, आजीवन शिक्षा विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय के सहयोग से मंगलवार को करियर परामर्श जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय स्नातकों के लिए करियर विकल्प रहा।
इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र कौंडल, एसोसिएट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग जम्मू विश्वविद्यालय और डॉ. रितु बख्शी एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षा विभाग जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति रहे। डॉ. कौंडल ने छात्रों को विशेष रूप से वर्तमान परिदृश्य में करियर परामर्श के महत्व के बारे में शिक्षित किया। उन्होंने छात्रों को बैंकिंग और संबद्ध क्षेत्रों में करियर विकल्पों के बारे में भी बताया और स्नातक के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में चर्चा की। डॉ. रितु बख्शी ने स्नातक और परस्नातक के बाद शिक्षा में करियर विकल्पों के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. रमा बडियाल के कुशल मार्गदर्शन और डॉ. कविता पुरी निदेशक डीएलएल जम्मू विश्वविद्यालय के समग्र पर्यवेक्षण में किया गया।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्रो. गुरविंदर कौर संयोजक करियर काउंसिलिंग सेल, जीडीसी खौड़ द्वारा किया गया। डॉ. रीवा खजूरिया काउंसलर डीएलएल जेयू द्वारा समन्वयित किया गया। कार्यक्रम में लगभग सौ छात्रों ने भाग लिया। प्राचार्य ने दोनों संस्थानों के प्रयास की सराहना की। इस विषय पर जानकारी पूर्ण विचार-विमर्श के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।