फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness Program

एक राष्ट्र, एक लोग और एक संस्कृति के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार करें युवा : सिन्हा

विज्ञापन
Awareness Program
कार्यक्रम में छात्रों के साथ एलजी मनोज सिन्हा। 
- अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे उपराज्यपाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि युवा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग की जरूरतों, आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करें। सामूहिक रूप से काम करने के साथ ही सशक्त विकसित भारत का निर्माण करना उनका लक्ष्य हो। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे एक राष्ट्र, एक लोग और एक संस्कृति के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करें।

उपराज्यपाल वीरवार को कन्वेंशन सेंटर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन कार्यक्रम के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा को बताैर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्वोत्तर और अन्य क्षेत्रों के युवाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए एबीवीपी के प्रयासों की सराहना की। कहा, इस पहल से युवा विविधता में एकता के वास्तविक अर्थों को समझने और उसे जीने में सक्षम हो रहे हैं। वर्ष 1965 में शुरू किए गए अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन कार्यक्रम ने पूर्वोत्तर क्षेत्र और देश के बाकी हिस्सों के युवाओं के बीच एक भावनात्मक पुल बनाया है।
विज्ञापन


विविधता के बीच एकता का मुख्य आधार भावनात्मक बंधन है

उपराज्यपाल ने कहा कि विविधता के बीच एकता का मुख्य आधार हमारा भावनात्मक बंधन है। सभी छात्रों ने जम्मू में अपने प्रवास के दौरान परिवारों के बीच इसे महसूस किया होगा। मुझे उम्मीद है कि युवाओं ने अपनी यात्रा के दौरान एकता के जो आदर्श और मूल्य सीखे हैं, वे जीवनभर उनका मार्गदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों की विकास यात्रा लगातार चल रही है। राज्यों की प्रमुख हस्तियों को सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा कर वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखें

एलजी मनोज सिन्हा ने लोगों से अपील कि वे पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा कर वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखें। युवा नए जम्मू-कश्मीर के राजदूत बनें। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए। युवा प्रतिनिधियों को ठहराने वाले मेजबान परिवारों को उपराज्यपाल ने सम्मानित किया। इस वर्ष अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन कार्यक्रम के तहत मणिपुर, मेघालय, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के 30 छात्रों ने जम्मू का दौरा किया। प्रत्येक छात्र को स्थानीय परिवार के सदस्य के रूप में रहने का अवसर मिला। जम्मू में अपने प्रवास के दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समृद्ध विरासत और परंपराओं को समझा। संवाद सत्रों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शैक्षणिक यात्राओं का भी अनुभव किया। इस माैके पर भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी, विधायक डाॅ. नरिंदर सिंह, डाॅ. नागेश ठाकुर, डाॅ. अजय शर्मा, सचिव सनक श्रीवत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed