{"_id":"66e63b73b69274a94a0f4a79","slug":"awareness-for-poll-through-kabaddi-competition-jammu-news-c-10-jam1008-442080-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान करने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान करने का किया आह्वान
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से मिलते डीसी जम्मू फोटो एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। खेलों के माध्यम से मतदाता जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने की एक अनूठी पहल के तहत एमए स्टेडियम जम्मू में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वीप के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता से लोगों को मतदान करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन जम्मू, जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने किया। इसमें डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य मुख्य अतिथि थे। इस दौरान पुरुष और महिला वर्ग की टीमों के बीच दोस्ताना मुकाबले खेले गए। कार्यक्रम का समन्वयन रणजीत कालरा, यूटी लेवल इलेक्शन आइकन द्वारा किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। रंजीत कालरा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मतदाता जागरूकता, पंजीकरण और भागीदारी को बढ़ावा देना है। कालरा ने इस आयोजन के सफल आयोजन के लिए एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप गुप्ता और डॉ. नितिन शर्मा का आभार भी व्यक्त किया। ब्यूरो