फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness Camp

Jammu News: सुंदरबनी में नए श्रम कानूनों से किया जागरूक

विज्ञापन
Awareness Camp
सुंदरबनी। को-ऑपरेटिव विभाग कार्यालय में बुधवार को श्रम विभाग ने नए श्रम कानूनों, श्रम कार्ड व विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जागरूकता शिविर लगाया। इसमें श्रमिकों, दुकानदारों और आम नागरिकों को उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा व सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नए श्रम कानूनों का उद्देश्य श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों को एक मजबूत ढांचे के अंतर्गत लाना है। लेबर कार्ड से श्रमिक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। श्रमिकों को पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और लाभ प्राप्त करने की विधि के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस माैके पर एडीसी रामकेश शर्मा, सहायक श्रम आयुक्त प्रभजोत गुप्ता, को-ऑपरेटिव विभाग के चेयरमेन अंकुश शर्मा, कृषि अधिकारी राजेश सूदन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार देवराज, व्यापार मंडल के प्रधान पम्मू शर्मा भी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed