जम्मू-कश्मीरः त्राल और अवंतीपोरा से आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवंतीपोरा पुलिस ने आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद और हिजबुल मुजाहिदीन के दो मददगार गिरफ्तार किए हैं। आतंकियों के ये मददगार उन्हें आश्रय, सहायता और रसद पहुंचाने के साथ ही उनके लिए रेकी भी करते थे। इलाके में इनकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने अभियान चलाकर इनको गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
गिरफ्तार किए गए आतंकी साथियों की पहचान त्राल के तनसार अहमद शाह और अवंतीपोरा के तनवीर अहमद शेख के रूप में की गई है। पकड़े गए दोनों लोगों के पास से भारी मात्रा में घटिया सामग्री बरामद की गई है। संबंधित धाराओं के तहत क्रमशः पुलिस स्टेशन त्राल और पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा में उक्त गिरफ्तार आतंकियों के ये मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।