फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awantipora Police along with Indian Army CRPF busted a terror associate network of proscribed outfit Jaish

जम्मू-कश्मीरः अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश के नेटवर्क का भंडाफोड़

Wed, 23 Dec 2020 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Dec 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Awantipora Police along with Indian Army CRPF busted a terror associate network of proscribed outfit Jaish
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

अवंतीपोरा पुलिस ने भारतीय सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के त्राल इलाके और संगम क्षेत्र में ग्रेनेड हमलों की घटनाओं में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी संगठन के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आतंकियों के मददगार पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। हाल के दिनों में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले करने में शामिल थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस , सेना की 42-आरआर और सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन ने अंजाम दिया। जिसमें आतंकियों के छह मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



यह भी पढ़ेंः डीडीसी चुनाव के अंतिम परिणामों में फंसा पीओके और पाकिस्तानी पेंच, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों के मददगार त्राल क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार के पोस्टर चिपकाने में भी शामिल रहे हैं। इनके कब्जे से विस्फोटक पदार्थ सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed