फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   'awaam ki baat' to be started in Jammu-Kashmir just like mann ki baat

‘मन की बात’ की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में भी शुरू होगी ‘अवाम की बात’

Thu, 18 Mar 2021 11:47 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 18 Mar 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
'awaam ki baat' to be started in Jammu-Kashmir just like mann ki baat
रेडियो - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ की तर्ज पर प्रदेश सरकार ‘अवाम की बात’ रेडियो कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। अप्रैल के तीसरे रविवार यानी 18 से यह कार्यक्रम शुरू हो रहा है, जो हर महीने के तीसरे रविवार को प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए वेबसाइट और टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


आम लोग इसके माध्यम से अपनी समस्याएं, सुझाव, प्रतिक्रिया एलजी प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। ‘अवाम की बात’ कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से प्रदेश भर में प्रसारित किया जाएगा। आधे घंटे तक चलने वाले इस रेडियो कार्यक्रम में सरकार द्वारा आम लोगों के हितों के लिए उठाए कदमों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बुधवार को राजभवन जम्मू में एलजी ने ‘अवाम की बात’ कार्यक्रम की वेबसाइट भी लांच की। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आम लोगों से एलजी प्रशासन के जुड़ने की एक कवायद है। आप बोलें हम सुनेंगे थीम के तहत इस कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। उपराज्यपाल ने कहा कि आम लोगों की मूलभूत समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य है। इससे आम लोगों और प्रशासन के बीच भागीदारी को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी के भक्तों को मिलेगी दो विशेष ट्रेनों की सौगात, इन राज्य के पर्यटकों को मिलेगा लाभ


जम्मू व श्रीनगर संभाग के लिए अलग-अलग नंबर
अवाम की बात में लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए एलजी प्रशासन ने जम्मू और कश्मीर संभाग के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किया है। जम्मू संभाग के लिए 18005722327 और कश्मीर संभाग के लिए 18005722328  नंबर जारी किया है। इसके साथ लोग वेबसाइट पर भी अपने सुझाव और प्रतिक्रिया दर्ज करवा सकते हैं।

वेबसाइट पर राइट टू एलजी विंडो
अवाम की बात कार्यक्रम की वेबसाइट awaamkibaat.jk.gov.in पर राइट टू एलजी विंडो भी होगा, जिसमें लोग एलजी को अपनी बात लिख सकते हैं। इसके लिए welisten-akbjk.gov.in पर अपने सुझाव भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed