फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awaam ki Aawaz

आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को उखाड़ फेंकने के लिए जनता दे सहयोग : एलजी

विज्ञापन
Awaam ki Aawaz
अवाम की आवाज : लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को दी बधाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही जनता से एकजुट रहने और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को पूरी तरह से बेअसर करने के लिए पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमले के पीछे के लोगों को अपने बर्बर और जघन्य कृत्य के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अवाम की आवाज कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए बधाई दी। कहा कि हाल ही में संपन्न संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड मतदान लोकतंत्र और संविधान में लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन


---
अवाम की आवाज ने तीन साल किए पूरे
उप राज्यपाल ने अवाम की आवाज की तीसरी वर्षगांठ पर विभिन्न क्षेत्रों में नीति निर्माण में उनके बहुमूल्य सुझावों और योगदान के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। अवाम की आवाज ने जमीनी स्तर पर जनभागीदारी को भी मजबूत किया है और लोगों को राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----



अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों
के स्वागत के लिए हों एकजुट
एलजी ने प्रबुद्ध नागरिकों से 29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि यहां से लौटकर जाने वाले यात्रियों के मन में जम्मू-कश्मीर के आतिथ्य की अच्छी छवि जानी चाहिए।

----
योग को हर कोई अपनाए
मनोज सिन्हा ने उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं और बदलाव लाने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियां साझा कीं। योग को लोकप्रिय बनाने में नागरिकों के प्रयासों की सराहना की। एलजी ने योग को लोकप्रिय बनाने और इसे जन-आंदोलन में बदलने में जम्मू के तरुण शर्मा और सुनैना अबरोल और कश्मीर के शब्बीर अहमद डार जैसे नागरिकों के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए मंच तैयार है। योग स्वास्थ्य, खुशी और कल्याण के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है। अब अनुशासन योग का मंत्र है जो मन और शरीर के बीच अच्छे संतुलन पर जोर देता है।

------
जीरो वेस्ट फूड स्टॉल सराहनीय
उप राज्यपाल ने बडगाम की नसीमा बानो द्वारा दूधपथरी में ''जीरो वेस्ट'' फूड स्टॉल के अनुकरणीय प्रयास को साझा किया। उन्होंने कहा कि अनूठी पहल न केवल स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हमारी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में शिक्षित कर रही है, बल्कि अन्य खाद्य उद्यमियों को भी स्थायी पर्यटन प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने ग्लेशियर-हिमनद झील-जलवायु संबंध अनुसंधान के क्षेत्र में ग्लेशियर वैज्ञानिक उल्फत मजीद के योगदान की सराहना की। सिन्हा ने कहा, वह जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में एक अग्रणी के रूप में उभरी हैं। एलजी ने संकट में फंसी महिलाओं की मदद करने, उनके जीवन में आशा लाने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए गांदरबल की मलिक शुगुफ्ता नबी की सराहना की। उधमपुर की रीता देवी, कठुआ की तृप्ता देवी और रामबन की नैना गुप्ता की जीवन यात्रा को साझा करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि सफल महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
----

बेटियों को सशक्त करने का अभियान
उप राज्यपाल ने जम्मू की महिला बाइकर प्रीति और जम्मू के आईटी विशेषज्ञ दिव्यावसु शर्मा का विशेष उल्लेख किया। प्रीति सशस्त्र बलों में शानदार करियर के लिए युवा बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के मिशन पर हैं। उन्होंने कहा, दिव्यवसु शर्मा नियमित रूप से जनता को साइबर खतरे के साथ ही प्रौद्योगिकी के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में शिक्षित करते हैं और लोगों को लगातार विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी परिदृश्य में मार्गदर्शन करते हैं।


------
ब्रांड एंबेसडर के रूप में उभरीं
उप राज्यपाल ने पुलवामा के जल योद्धा के रूप में जाने जाने वाले रुहैल मकबूल शेख और जम्मू की रितु सलाथिया का भी उल्लेख किया, जो जम्मू-कश्मीर के गेमिंग उद्योग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उभरी हैं। एलजी ने स्वच्छ अभियान, ग्रामीण स्वास्थ्य और अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में मजालता से राजिंदर सिंह और बारामुला से मंजूर अहमद के सुझावों को साझा किया। उन्होंने बालिका शिक्षा पर अनंतनाग की तबस्सुम जहरा से प्राप्त बहुमूल्य इनपुट को भी व्यक्त किया। राजोरी से अहमद ठोकर और जम्मू से मुनीश बडयाल ने जल संरक्षण पर चर्चा की और संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed