फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   avinash rai khanna met with party worker in jammu

नोटबंदी पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान

Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
avinash rai khanna met with party worker in jammu
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना - फोटो : FILE PHOTO
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने विपक्षी पार्टियों पर नोटबंदी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश हित के ऐतिहासिक और बड़े फैसले पर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जनता को पीएम मोदी पर विश्वास बनाए रखने की अपील की है। 
विज्ञापन


जम्मू में वीरवार को पार्टी के विस्तारकों के वर्ग को संबोधित करने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत में खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 के नोट की नोटबंदी करके काला धन को बाहर लाने के अलावा भ्रष्टाचार की रोकथाम और फर्जी करेंसी रोकने की तरफ ऐतिहासिक फैसला लिया है। 
विज्ञापन


देश की जनता भी प्रधानमंत्री मोदी के फैसले की सराहना कर रही है, लेकिन कुछ सियासी दल दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। खन्ना ने कहा कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए एक और दो सरकार के समय देश ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का बोलबाला देखा। कई घोटाले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करती है, लेकिन उसने वास्तविकता में भ्रष्टाचार को दूर करने की तरफ कोई कदम नहीं उठाया। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की तरफ कदम बढ़ाया हुआ है तो देश की जनता को प्रधानमंत्री पर विश्वास रखते हुए संयम रखना होगा। विस्तारक वर्ग में प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास व अन्य का भी संबोधन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed