फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   avalanche warning was issued in the upper kashmir

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में एवलांच वॉर्निंग जारी

Sun, 20 Mar 2016 10:38 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 10:38 AM IST
सार

  • जिन ज़िलों में एवलांच आने का खतरा है उनमें कश्मीर संभाग के बारामुल्ला, कुपवाड़ा, बांडीपुरा, गांदरबल, लद्दाख संभाग के कारगिल शामिल हैं
  • पिछले 24 घंटे के दौरान फर्कियां में 66 सीएम, ज़ेड-गली में 41 सीएम, बानिहाल टॉप में 6 सीएम, गुलमर्ग में 43 सीएम, हदन ताज में 28 सीएम जबकि नीलम घाटी में 35 सीएम ताज़ा बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
avalanche warning was issued in the upper kashmir
- फोटो : Demo Pic

विस्तार

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) और रक्षा मंत्रालय के सासे (स्नो एंड अवलांच स्टडी इस्टैब्लिशमेंट) के निदेशक द्वारा जारी की गई मौसम की भविष्वाणी को ध्यान में रखते हुए कश्मीर में मध्य खतरे वाले एवलांच की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी जम्मू कश्मीर के उन सभी इलाकों के लिए है जो 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थ‌ित हैं।

विज्ञापन


जिन ज़िलों में एवलांच आने का खतरा है उनमें कश्मीर संभाग के बारामुल्ला, कुपवाड़ा, बांडीपुरा, गांदरबल, लद्दाख संभाग के कारगिल शामिल हैं जबकि जम्मू संभाग के राजौरी, पुंछ, डोडा, रियासी, रामबन ज़िले शामिल हैं।    
विज्ञापन


इस संदर्भ में लोगों को अगले 48 घंटे तक उन इलाकों में जाने से परहेज़ करने को कहा गया है जहाँ एवलांच आने का खतरा हो। जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि खराब मौसम के चलते एवलांच आ सकते हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में सड़कों की रुकावट भी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सभी ज़िलों के डिप्टी कमिश्नरों को स्थिति को मॉनिटर करने के निर्देश जारी क‌िए गए हैं और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचने के लिए ज़रूरी कदम उठाने के लिए भी कहा गया है। साथ ही ज‌िला मुख्यालयों में लोगों की सहायता और स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किये गए हैं।


गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे के दौरान फर्कियां में 66 सीएम, ज़ेड-गली में 41 सीएम, बानिहाल टॉप में 6 सीएम, गुलमर्ग में 43 सीएम, हदन ताज में 28 सीएम जबकि नीलम घाटी में 35 सीएम ताज़ा बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed