फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   avalanche warning again in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में फिर हिमस्खलन की चेतावनी, अहम हैं अगले 24 घंटे

Tue, 07 Feb 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 07 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
avalanche warning again in jammu and kashmir
खराब मौसम के कारण हिमस्खलन की चेतावनी - फोटो : Demo Pic

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार पांचवें दिन भी दोनों ओर से बहाल नहीं हो पाया। श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात में छोटे-बड़े सैकड़ों वाहनों को छोड़ा गया। इसके अलावा रास्ते में फंसे वाहनों को भी क्लीयर किया गया।

विज्ञापन


मौसम साफ होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पस्सियां गिरने की समस्या बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसका असर जम्मू और लद्दाख पर भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन


रामबन के निहाड़ क्षेत्र में पस्सियां हटाने के बाद मंगलवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय भगत के अनुसार मौसम साफ होने से कुछ राहत मिली है और उम्मीद है कि जल्द ही हाईवे को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमस्खलन का खतरा बढ़ा

avalanche warning again in jammu and kashmir
हिमस्खलन का खतरा बढ़ा - फोटो : FILE PHOTO
फिलहाल जम्मू और श्रीनगर से वैकल्पिक दिन में यातायात को एकतरफा बहाल रखा गया है। हाईवे पर यात्री वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है। मौसम साफ होने के साथ हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है।

मंडलायुक्त कश्मीर ने वीरवार शाम पांच बजे तक कुपवाड़ा जिले में मध्यम श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिला उपायुक्त कुपवाड़ा को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed