फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Avalanche at 10 places on Srinagar-Leh highway, highway to be closed for vehicles from January 7

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर-लेह हाईवे पर 10 स्थानों पर हिमस्खलन, सात जनवरी से वाहनों के लिए बंद होगा राजमार्ग

Thu, 05 Jan 2023 08:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 08:32 AM IST
सार

बीआरओ के जोजिला मार्ग के प्रभारी कनिष्ठ अभियंता अमित ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को जोजिला मार्ग पर 6-7 किलोमीटर के दायरे में करीब 10 स्थानों पर हिमस्खलन हुआ। भारी बर्फ सड़क पर आ गई इससे यातायात रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Avalanche at 10 places on Srinagar-Leh highway, highway to be closed for vehicles from January 7
श्रीनगर में डल झील इस तरह जम गई है - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाले श्रीनगर-लेह हाईवे पर 24 घंटे में दस स्थानों पर हिमस्खलन के कारण भारी बर्फ खिसककर सड़क पर आ गई। इसके कारण कुछ घंटे यातायात बाधित रहा। बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने जल्द ही जवानों और आधुनिक मशीनरी को लगाकर यातायात बहाल कर दिया।

विज्ञापन


हिमस्खलन में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।  इस साल रिकॉर्ड समय तक खुले रहे जोजिला मार्ग को 7 जनवरी से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। बीआरओ के जोजिला मार्ग के प्रभारी कनिष्ठ अभियंता अमित ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को जोजिला मार्ग पर 6-7 किलोमीटर के दायरे में करीब 10 स्थानों पर हिमस्खलन हुआ।
विज्ञापन


भारी बर्फ सड़क पर आ गई, यातायात रोकना पड़ा। तुरंत बीआरओ की 122 आरसीसी के जवान और मशीनरी काम पर लगा कर इस मार्ग को क्लियर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अमूमन सुबह साढ़े दस बजे इस मार्ग पर यातायात की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमस्खलन के चलते बुधवार को करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई। बता दें कि जब कभी भी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होती है तो उसके बाद मौसम खुलने पर धूप निकलने से बर्फीले तूफान और हिमस्खलन का खतरा रहता है। जोजिला मार्ग पर यह खतरा काफी ज्यादा होता है।

कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग

श्रीनगर-लेह राजमार्ग कश्मीर को लद्दाख के साथ जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है। इसलिए यह न केवल आम जनता के लिए बल्कि सैन्य दृष्टिकोण के चलते भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस वर्ष 6 जनवरी इस सीजन का आखिरी दिन होगा जब वाहनों को सोनमर्ग से द्रास और द्रास से सोनमर्ग की ओर आने जाने की अनुमति होगी। 7 जनवरी से इसे पूरी तरह से बंद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed