{"_id":"f6a51093a1344ee099a27ec891ba39db","slug":"auto-driver-strike-starts-in-jammu-for-5-oct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच से जम्मू में आटो चालक हड़ताल शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच से जम्मू में आटो चालक हड़ताल शुरु
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटो किराए को लेकर प्रशासन की ओर से की गई कड़ाई और तय किराए से नाखुश शहर के आटो चालक 72 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
यह फैसला जम्मू आटो आपरेटर यूनियन की बैठक में लिया गया। यूनियन के प्रेसीडेंट कुलजीत कुमार के अनुसार यूनियन की आपात बैठक में हुई, जिसमें अलग-अलग यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इसमें कहा गया कि किराए को लेकर ट्रैफिक पुलिस चालकों को परेशान कर रही है। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पांच अक्तूबर से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
चालकों का कहना था कि पहले एक किलोमीटर के सफर के लिए प्रशासन ने 17 रुपये तय किए हैं, जो उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने मांग की कि पहले एक किलोमीटर के लिए कम से कम 30 रुपये होने चाहिए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि दिल्ली में सीएनजी पर आटो चलते हैं, जहां पहले एक किलोमीटर के लिए 27 रुपये चार्ज किए जाते हैं, जबकि जम्मू में पेट्रोल से आटो चलते हैं जो सीएनजी से काफी महंगा पड़ता है।
इसके अलावा जम्मू के स्कूलों में प्राइवेट वैन बच्चों को ढोने के काम करती है, जो गैरकानूनी है। ट्रैफिक पुलिस को उन पर सख्ती करनी चाहिए। पुलिस प्रशासन आपरेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर रेट तय करे।