{"_id":"601ce4069244ab6c6b76d735","slug":"authorities-blocked-internet-service-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी कश्मीर में अस्थाई रूप से बंद की गई इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी कश्मीर में अस्थाई रूप से बंद की गई इंटरनेट सेवा
Fri, 05 Feb 2021 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। अपने नागरिकों का देश की समस्याओं से ध्यान भटकाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए वह साजिशें रचने से बाज नहीं आता है। इसी साजिश के तहत पाकिस्तान हर साल पांच फरवरी को कश्मीर एकता दिवस का ढिंढोरा पीटता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है पाकिस्तान की इसी साजिश को देखते हुए दक्षिणी कश्मीर में इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। इस क्षेत्र में अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां जिले आते हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद इसी क्षेत्र में आतंकी संगठनों के कई बड़े कमांडरों को मार गिराया गया है। हिजबुल और जैश जैसे आतंकी संगठनों की इस क्षेत्र में कमर टूट चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: दुनिया का वो रेलवे पुल जिसके आगे एफिल टावर भी होगा छोटा, सीधे घाटी पहुंचेगी ट्रेन, देखें तस्वीरें