फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aulaunch rescue teams will be deployed for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा: माउंटेन और एवलांच रेस्क्यू टीमें होंगी तैनात

Sun, 21 Jun 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
aulaunch rescue teams will be deployed for amarnath yatra

श्री अमरनाथ यात्रा में माउंटेन रेस्क्यू टीम, एवलांच रेस्क्यू टीम और डॉग स्क्वायड को तैनात करने की जगहों का चयन कर लिया है। ये टीमें 25 जून तक अपना मोर्चा संभाल लेंगी। जगहों का चयन शनिवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में किया गया। इसमें पुलिस, सेना और अन्य पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने ली।

विज्ञापन


बताया गया कि छह माउंटेन रेस्क्यू टीमें (10 पुलिस कर्मी) पहलगाम रूट के शेषनाग, बववाल, पौषपतरी, लोअर होली केव में तैनात रहेंगी, जबकि बालटाल रूट से संगम और बरारीमार्ग पर भी टीमें तैनात होंगी। ये टीमें महिलाओं और बीमार यात्रियों की मदद करेंगी। जो यात्रियों को पवित्र गुफा तक पहुंचाएंगे। इन टीमों को मिलने वाले यंत्रों की खरीद कर ली गई है और टीमों को तैनात होने पर सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा नौ टीमें एवलांच रेस्क्यू की होंगी। इनमें तीन-तीन टीमें एनडीआरएफ और छह टीमें एसडीआरएफ की पहलगाम रूट के पिस्सू टॉप, शेषनाग, नुनवान, चंदनबाड़ी, महागणेश टाप, पौशपतरी, पंचतरणी में तैनात होंगी। बालटाल रूट पर छह टीमें एवलांच रेस्क्यू, तीन एसडीआरएफ और 1 टीम एनडीआरएफ की नीलगढ़, बालटाल, संगम में तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना, राज्य पुलिस, सीआरपीएफ की 20 डॉग स्क्वायड टीमें दोनों रूट पर तैनात होंगी। पहलगाम रूट में मीर बाजार में दो डॉग स्क्वायड, पहलगाम तीन, चंदनबाड़ी दो, नुनवान एक, जोजिबल एक, शेषनाग दो, महागणेश टॉप एक, पौशपतरी दो, पंचतरणी दो, पवित्र गुफा के पास दो डॉग स्क्वायड होंगे। बालटाल रूट में नीलगढ़ और बालटाल पर एक-एक डाग स्क्वायड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed