फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Atya-Pattaya hosts the continuing loss

आट्या-पाट्या में मेजबानों की हार लगातार जारी

Mon, 04 Aug 2014 11:51 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
Atya-Pattaya hosts the continuing loss

जीजीएम साइंस कालेज के मैदान में चल रही तीन दिवसीय 27वीं जूनियर (बॉयज और गर्ल्स) आट्या पाट्या नेशनल चैंपियनशिप (खो-खो की तरह) में दूसरे दिन भी मेजबान जेएंडके को निराशा हाथ लगी। मेजबान टीम कोई भी मैच जीत नहीं पाई।

विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि टीमें अगले दौर में प्रवेश पा गई हैं। दूसरे दिन के मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने दिल्ली की टीम को 10-06, 12-06 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


तमिलनाडु ने मध्यप्रदेश को 13-10, 17-12 से हराया, पुडुचेरी ने दिल्ली को 11-9, 11-9 से हराया। मणिपुर ने बिहार को 9-7, 17-15 से शिकस्त दी, पुडुचेरी ने पश्चिम बंगाल को 12-10, 11-9, से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र अगले दौर में

Atya-Pattaya hosts the continuing loss

दिल्ली ने जम्मू कश्मीर की टीम को 16-13, 15-10 से हरा दिया। झारखंड ने तमिलनाडु की टीम को 38-9, 20-7 से हराया। महाराष्ट्र की टीम ने हरियाणा को 15-10, 18-12 से हराने में कामयाबी हासिल की।

कर्नाटक ने जेएंडके की टीम को 11-8, 14-10 से हरा दिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने मध्यप्रदेश को 12-8, 20-15 से हराया। कर्नाटक की टीम ने दिल्ली को 9-6, 8-6 से हराया। जबकि जम्मू कश्मीर की टीमे पश्चिम बंगाल से भी 12-7, 9-5 से हार गई।

प्रतियोगिता में मंगलवार को आखिरी दिन खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे और पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा। प्रतियोगिता में करीब बीस राज्यों की टीम हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed