{"_id":"2d77c8d1a53ee2e4fe3bc1c6572ae899","slug":"atul-maheshwari-scholarship-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने का एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Jul 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में आवेदन करने से चूक गए विद्यार्थियों के पास एक और मौका है। छात्रों के उत्साह को देखते हुए छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी गई है। ‘अमर उजाला’ के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी की स्मृति में ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन ने इस साल से छात्रवृत्ति शुरू की है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। इसको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ा दी गई है। पात्र विद्यार्थियों के पास अब सात दिन का और मौका है। छात्रवृत्ति के नियम और शर्तें पूर्व की ही तरह हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी अपने निकटतम अमर उजाला कार्यालय जाकर खुद फॉर्म जमा कर सकते हैं या डाक से भेज सकते हैं। इस अनूठी पहल का लाभ कक्षा नौ से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थी उठा सकते हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 225 मेधावियों को 15 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
तो फिर इंतजार किस बात का... अगर आपके पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हैं और आप सारे नियम पूरे करते हैं तो फटाफट पंजीकरण कराएं। छात्रवृत्ति का पंजीकरण फॉर्म और नियम तथा शर्तों की पूरी जानकारी www.amarujala.com पर भी उपलब्ध है।