फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attention, to be danger in independence day

15 अगस्त को पाक आतंकी कर सकते हैं बड़ी वारदात!

Wed, 23 Jul 2014 03:01 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
attention, to be danger in independence day

पाकिस्तान पोषित आतंकी संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों में खलल डालने की साजिश बुनी है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन


भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सतर्कता बढ़ाकर ढाई हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सीमा पार से हाल के दिनों में सीजफायर उल्लंघन की एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें बड़े गोले और मोर्टार दागे गए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बड़ी घुसपैठ कराने की सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है ताकि स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को निशाना बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी संगठनों ने ओढ़े नए चेहरे

attention, to be danger in independence day

लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद ने अब शोहादा बिग्रेड, अल नसरीन और फरजंद-ए-मिल्लत के नाम से नए चेहरे ओढ़ लिए हैं। अमेरिकी और भारतीय एजेंसियों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को खतरनाक आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद से इन संगठनों को नए नकाब पहना दिए गए हैं।

इनमें ज्यादातर क्लीन शेव्ड युवक हैं और वे फर्राटे दार अंग्रेजी भी बोलते हैं। इससे भारतीय सीमा में घुस जाने के बाद उनकी शिनाख्त करना मुश्किल हो जाता है और आसानी से स्थानीय लोगों में घुलमिल भी जाते हैं।

सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस वक्त आईबी और एलओसी के उस पार जैश-ए मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 400 प्रशिक्षित आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। इन आतंकियों की उम्र 25 साल से कम है। इनमें फिदायीन दस्ते और महिला आतंकी भी शुमार हैं।

तालिबानी लड़ाके भी हमलों की फिराक में

attention, to be danger in independence day

तालिबानी लड़ाके भी शामिल होने की सूचना है। सीमा और एलओसी पर पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर आतंकियों को कवर फायर देने की कोशिश कर रही है ताकि घुसपैठ कराई जा सके। सैन्य सूत्रों के अनुसार घाटी और जम्मू संभाग में पहले से करीब 250 आतंकी सक्रिय हैं।

इनमें विदेशी और स्थानीय दोनों तरह के आतंकी हैं। रियासत में लश्कर ए तैयबा और जैश के अलावा हिजबुल मुजाहिदीन की चुनौती भी है।

हिजबुल के आतंकी सिर्फ जम्मू कश्मीर ही नहीं बल्कि नेपाल के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा में भी दाखिल होते हैं। ताजा इनपुट से केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है।

घुसपैठ की कोशिश करता आतंकी ढेर

attention, to be danger in independence day

कठुआ। सोमवार शाम भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश करते आतंकी को सतर्क बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। हीरानगर सेक्टर के करोल मात्रेयां इलाके में इस घटना के बाद से सतर्कता बढ़ा दी गई है।

देर रात तक आतंकी का शव घटनास्थल पर ही पड़ा था। घटना शाम लगभग 6:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार करोल मात्रेयां में तारबंदी के पास कड़ी निगरानी के दौरान बीएसएफ के जवान ने हलचल देखी।

कुछ देर बाद सफेद कपड़े पहने एक आतंकी को भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ते हुए देखा गया। बीएसएफ के जवान ने उसे रुकने की चेतावनी दी। पर वह तार बंदी पार कर लगातार भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ता रहा। इस पर जवानों ने उसे मार गिराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed