व्हाट्सएप, ईमेल से देनी होगी हाजिरी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तरों और संस्थानों में सरकारी मुलाजिमों की हाजिरी रिपोर्ट को तत्काल अपडेट करने का आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल, हेडमास्टर और प्रभारी शिक्षकों को दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट व्हाट्सएप या फिर ई मेल के जरिये अपडेट करने का आदेश जारी किया है।
जम्मू जिले के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि संस्थान के प्रशासक अधिकारी को रोजाना सुबह 10:10 बजे तक संबंधित जोनल शिक्षा अधिकारी को हाजिरी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
इसमें तमाम स्टाफ सदस्यों की हाजिरी का ब्योरा शामिल किया जाए। निर्धारित फारमेट में अधिकारियों और मुलाजिमों की संख्या दर्शाते हुए उपस्थिति, अनुपस्थिति और अनुपस्थित रहने का कारण स्पष्ट करना होगा।
कर्मचारियों की उपस्थिति को किया जा रहा मॉनीटर
इस रिपोर्ट को जोनल शिक्षा अधिकारी तुरंत बाद 10:25 बजे तक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करेंगे, जिसके बाद इसी क्रम में यह रिपोर्ट निदेशालय तक पहुंचेगी।
सूत्रों ने बताया कि इससे पूर्व भी शिक्षा विभाग हाजिरी का ब्योरा लेता रहा है, लेकिन रिपोर्ट केवल मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक ही सीमित रहती थी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू जेके सूदन ने बताया कि विभाग को यह आदेश सरकारी स्तर पर जारी किया गया है, जिसे तमाम स्कूलों तक पहुंचाया गया है। रोजाना अधिकारियों और मुलाजिमों की उपस्थिति को मानीटर किया जा रहा है।