फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attaya pattaya championship in jammu

आट्या पाट्या चैंपियनशिपः पहले दिन दिल्ली ने जम्मू को हराया

Mon, 04 Aug 2014 12:22 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
attaya pattaya championship in jammu

जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर शुरू हुई तीन दिवसीय 27वीं जूनियर (बॉयज और गर्ल्स) आट्या पाट्या नेशनल चैंपियनशिप (खो-खो की तरह) में पहले दिन मेजबान जेएंडके को निराशा हाथ लगी। दिल्ली ने कांटे की टक्कर में जेएंडके को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी ने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन

जेएंडके को 14-12, 12-9 से शिकस्त

attaya pattaya championship in jammu

मुख्य अतिथि योजना मंत्री अजय सडोत्रा ने प्रतिभागियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाडि़यों को नया प्लेटफार्म मिलेगा।

नए खेलों के प्रति भी युवाओं में रुझान बढ़ाया जाना चाहिए। पहले दिन के मुकाबलों में दिल्ली ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जेएंडके को 14-12, 12-9 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

हालांकि, जेएंडके के खिलाडि़यों ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन दिल्ली की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे वे जीत तक नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 11-6 से हराया

attaya pattaya championship in jammu

कर्नाटक ने मणिपुर को 9-7, 9-7 से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने वेस्ट बंगाल को 12-10, 13-11 से मात दी। कर्नाटक ने बिहार को 10-8, 9-6 से पछाड़ा।

मध्य प्रदेश ने उड़ीसा को 18-11, 34-15, महाराष्ट्र ने झारखंड को 27-22, 18-13, झारखंड ने हरियाणा को 34-8, 20-9, राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 11-6, 10-6, तमिलनाडु ने उड़ीसा को 23-6, 23-14, पुडुचेरी ने छत्तीसगढ़ को 10-7, 22-18 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस दौरान खिलाडि़यों की हौसला आफजाई करने डा. विनोद बख्शी, वसीम राजा, अजय शर्मा, डा. एसएम वाली, सतपाल, अरुण बाली, प्रो. देवेंद्र कुमार आदि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed