फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   attacks restrored on tanker drivers again in kashmir valley

टैंकर चालकों पर फिर शुरू हुए हमले

Tue, 15 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 15 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
attacks restrored on tanker drivers again in kashmir valley
तेल टैंकर दुर्घटना

सचिवालय जम्मू आने के चार दिन बाद श्रीनगर में दोबारा से प्रदर्शनकारियों ने सिर उठाने शुरू कर दिए हैं। जम्मू के टैंकर चालक सारी रखवाल, जम्मू निवासी चालक गुरदीप सिंह की आंख पर पत्थर लगने से उनकी आंख में पांच टांके लगे हैं। 

विज्ञापन


श्रीनगर से टैंकर लेकर लौटते ही गुरदीप सिंह ने खुद पर हमले की जानकारी आल जेएंडके आयल टैंकर चालक एंड कंडक्टर यूनियन के  पदाधिकारियों की दी है। पदाधिकारियों में दोबारा से श्रीनगर में टैंकरों पर हमले होने से रोष है। इससे ज्यादा गुस्सा उन्हें राज्य सरकार पर है जो सुरक्षा मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


घटना वीरवार दोपहर बिमला चौक श्रीनगर की है। गुरदीप सिंह के मुताबिक वह टैंकर लेकर जम्मू के लिए लौट रहा था कि रास्ते में चौक पर ही कुछ लोगों ने जम्मू नंबर का टैंकर देखकर उस पर पत्थरों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की आंख में लगा पत्थर

attacks restrored on tanker drivers again in kashmir valley
टैकंर - फोटो : Amar Ujala

​इससे पहले कि वह बचकर निकलता, एक बड़ा सा पत्थर उसकी आंख में लग गया, जिससे खून निकलने लगा। वह किसी तरह से टैंकर को वहां से निकालकर दूसरी जगह चला गया और अपना उपचार करवाकर जम्मू लौट आया। 

यूनियन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक सरकार खामोश बैठी है। उनकी पहले भी कई गाड़ियां टूट चुकी हैं और टैंकरों के शीशे टूट गए हैं, बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। गौरतलब है कि आतंकी बुरहान वानी की मौत के श्रीनगर में चार माह से हालात खराब चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed