फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attacked on police party in Srinagar

श्रीनगर में दो जगहों पर आतंकी हमला, तीन पुलिस कर्मी शहीद

Mon, 23 May 2016 07:54 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 23 May 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
attacked on police party in Srinagar
घटना स्थल पर मौजूद जवान - फोटो : PTI
तीन साल बाद दो घंटे के भीतर लगातार दो आतंकी हमलों से श्रीनगर दहल उठा है। दोनों हमले सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। आतंकी एक जवान की रायफल भी छीन ले गए।
विज्ञापन


दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने फरार आतंकियों की तलाश के लिए क्षेत्र में जबर्दस्त तलाशी अभियान चलाया। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है। साथ ही उसने धमकी दी है कि सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले और तेज किए जाएंगे। 
विज्ञापन


पहला हमला सुबह लगभग 10:45 बजे श्रीनगर के जडिबल इलाके में मिल स्टाप पर किया गया। आतंकियों के हमले में दो जवान शहीद हो गए। इनकी पहचान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुलाम मोहम्मद भट तथा हेड कांस्टेबल नजीर अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

​श्रीनगर में तीन साल बाद हमले

attacked on police party in Srinagar
घटना स्थल पर मौजूद आलाध‌िकारी - फोटो : PTI

जिस जगह हमला हुआ वहां से हजरतबल श्राइन तथा सौरा स्थित सुपर स्पेशलिटी स्किम्स हास्पिटल बिल्कुल नजदीक हैं। दोनों पुलिसकर्मी जडिबल पुलिस स्टेशन पर तैनात थे। 

दूसरा हमला पारिमपोरा-हैदरपोरा बाईपास रोड पर टेंगपोरा में हुआ। इसमें जेके पसमांदा तबकजात के चेयरमैन मोहम्मद अब्दुल्लाह चटवाल का निजी सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल मोहम्मद सादिक शहीद हो गया। आतंकी गोली मारने के बाद उसकी रायफल ले गए।

उसे घायल हालत में बटमालू पुलिस हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रवक्ता बुरहानुद्दीन ने दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी ली।

एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में उसने कहा कि इस प्रकार के हमले के लिए विशेष दस्ते तैयार किए गए हैं। उन्हें एसओजी पर हमले तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के हमले होंगे। 

श्रीनगर शहर में इस प्रकार के हमले तीन साल बाद हुए हैं। पिछली बार 22 जून 2013 को हरि सिंह हाई स्ट्रीट के पास आतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed