फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attacked on police

Jammu News: तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर लाठियों से हमला, एएसआई समेत 4 घायल

विज्ञापन
attacked on police
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू/ बाड़ी ब्राह्मणा/विजयपुर। सांबा जिले की पुलिस स्पेशल ब्रांच टीम पर नशा तस्करों ने लाठियों से हमला कर दिया। यह हमला सांबा के नशा तस्कर लुग्गा ने अपने पांच से सात साथियों के साथ मिलकर किया। हमले में पुलिस टीम के एएसआई समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल दर्शन कुमार के सिर पर गंभीर चोट है। उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि लुग्गा अपने साथियों के साथ सरोर के पास एक खड्ड के नजदीक है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तस्करों ने उन्हें घेर लिया और कार से लाठियां निकाल पिटाई शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से एक-दूसरे पर लाठियां चलीं। इस बीच दर्शन के सिर पर चोट लगी और वह गिर गया। इतने में नशा तस्कर कार और बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार लुग्गा पुलिस को बार-बार चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस को पता चला कि वह सरोर इलाके में अर्बन पैलेस के पिछली तरफ आया हुआ है। स्पेशल ब्रांच की टीम इन्हें पकड़ने के लिए निकली। जैसे ही पुलिस टीम लुग्गा को दबोचने लगी तो उसके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम में पांच पुलिस कर्मी थे और नशा तस्कर और उनके साथियों की संख्या सात से आठ थी। घायल पुलिस कर्मियों में एएसआई सूरम सिंह, हेड कांस्टेबल दविंदर सिंह, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल दर्शन कुमार और कांस्टेबल भारत भूषण शामिल हैं। यह सभी पुलिस कर्मी घायल अवस्था में अपने अन्य साथी के साथ विजयपुर अस्पताल पहुंचे। यहां से दर्शन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन

खून से लथपथ पहुंचे अस्पताल

कांस्टेबल दर्शन कुमार को सिर में चार से पांच टांके लगाए गए हैं। वह पूरी तरह खून से लथपथ थे। अन्य कर्मियों को हाथों, बाजुओं और टांगों पर चोट है। इसकी जानकारी मिलते ही बाड़ी ब्राह्मणा के डीएसपी राहुल नगर भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पूरे इलाके में आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल के पास से निकले आरोपी

मौका-ए-वारदात से करीब 500 मीटर दूर खड़े एक युवक ने बताया कि एक स्विफ्ट कार उसके पास आकर रुकी थी। कार में चार से पांच युवक थे। जबकि कार के पीेछे एक बुलेट मोटरसाइकिल था। इस पर भी दो लोग थे। कार के पीछे लाठियां रखी हुई थीं। कार चालक उससे पूछ रहा था कि यहां से बाहर जाने का रास्ता कौन सा है। इसके बाद वह गांव की तरफ चले गए। गांव से सीधे निकलकर पल्ली मोड़ टोल तक पहुंचा जा सकता है, संभवत वह यहीं से निकले।
हौसले बुलंद, पहले भी बोला था धावा

नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। टीम पर तस्करों के हमले आम हो गए हैं। सरोर इलाके में पहले भी इस तरह को घटना को नशा तस्करों ने अंजाम दिया था। पुलिस टीम पर हमला कर तीन कर्मियों को घायल कर दिया गया था। दो महीने पहले विजयपुर पुलिस द्वारा नशा तस्कर को पकड़ने के लिए रख बरोटियां में छापा मारा गया था। तब भी नशा तस्करों और उनके साथियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया।


सांबा पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बड़े सप्लायर पकड़े जा रहे हैं। तस्करों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। वह इस मामले की पूरी जानकारी ले रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही दबोचा जाएगा। इनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी में जुट गई हैं।

- बेनाम तोश, एसएसपी सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed