फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   attack on security check post

J&K: स्वास्थ्य मंत्री का एस्कार्ट वाहन जलाया, सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां

Thu, 11 Aug 2016 03:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
attack on security check post
घाटी में ‌ह‌िंसा - फोटो : PTI
कश्मीर में हिंसा और तनाव का दौर बुधवार को भी जारी रहा। शोपियां के जैनापोरा में अल्पसंख्यकों के गांव की सुरक्षा के लिए बनाई गई पिकेट पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हालांकि, इसमें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


श्रीनगर के राजबाग इलाके के कूरसो में स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत की सुरक्षा में लगी एस्कार्ट गाड़ी को श्रीनगर के राजबाग इलाके में जला दिया गया। बांदीपोरा में नेवी के वाहन पर पथराव किया गया। कई स्थानों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। अनंतनाग जिले में झेलम नदी में राष्ट्र विरोधी रैली निकाली गई। नाव पर सवार लोग हाथों में पाकिस्तान के झंडे लिए हुए थे तथा राष्ट्र्र विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। यह रैली उरनहाल से पजलपोरा तक निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभाव‌ित

attack on security check post
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कहनूसा गांव में बीती रात नेवी के वाहन पर लोगों ने पथराव किया। यहां के नागरिकों ने बांदीपोरा-सोपोर रोड जाम कर बुधवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि रात में सेना के जवानों ने घर में घुसकर लोगों को मारा पीटा है।

श्रीनगर के टेंगपोरा बटमालू इलाके में भी प्रदर्शन हुआ। पुलिस तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी टेंगपोरा में युवक की हत्या मामले में पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कुलगाम जिले के पहलू गांव में भी बीती रात हिंसक झड़पें हुईं। यहां के लोग दो युवकों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बस अड्डे में धरने पर बैठे थे।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके चलते स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। कुपवाड़ा के लालपोरा इलाके में भी सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। यहां झड़पों में छह लोग घायल हो गए। सोगाम इलाके के लस्सीपोरा में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हुए।

वहीं घाटी में 33वें दिन भी बंद के आह्वान से जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके के पांच थाना क्षेत्रों तथा अनंतनाग में कर्फ्यू है। शेष जगहों पर कड़ी पाबंदियां हैं। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। बंद की वजह से स्कूल-कालेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप बंद रहे। सरकारी कार्यालयों तथा बैंकों में उपस्थिति कम रही। मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा अब भी ठप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed