{"_id":"642f2b413202995e03083b04","slug":"attack-on-police-team-samba-news-c-10-1-jam1029-86864-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रख बरोटियां में तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रख बरोटियां में तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुलिसकर्मी गंभीर, जीएमसी जम्मू किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। रख बरोटियां में वीरवार को कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। इनमें से एक पुलिसकर्मी गंभीर है, जिसे जीएमसी रेफर किया गया है।
सूत्रों के अनुसार शाम को विजयपुर पुलिस टीम एक पुख्ता सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को पकड़ने के लिए रख बरोटियां पहुंची तो टीम पर कुछ अज्ञातों ने लाठियों और पत्थरों से हमला बोल दिया। जिससे तीन पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। इसी बीच नशा तस्कर मौके से भाग गया। दो घायलों को विजयपुर हॉस्पिटल लाया गया। वहीं, एक कर्मी को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। जिन पुलिसकर्मियों को विजयपुर हॉस्पिटल लाया गया, उनकी पहचान रणबीर सिंह (44) और अजय सिंह जामवाल (31) है। रणबीर के सिर पर गंभीर चोटें आई है। इस समय वह विजयपुर पुलिस थाने में तैनात हैं। वहीं, अजय की टांग में चोट लगी है।
सूत्रों के अनुसार एक पुलिसकर्मी को ज्यादा चोटें लगी हैं, जिन्हें पुलिस ने सीधा जम्मू जीएमसी भेजा है। इस पूरे मामले पर एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने बताया कि जिन लोगों ने भी पुलिस टीम पर हमला किया है, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा उन सब पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।