फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on mobile towers and police in Kashmir

कश्मीर में मोबाइल टावर और पुलिस पर हमला

Sat, 30 May 2015 02:06 PM IST
Updated Sat, 30 May 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
attack on mobile towers and police in Kashmir

सोपोर इलाके में मोबाइल टावरों पर आतंकी हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार शाम एकबार फिर आतंकियों ने सोपोर के पुराने शहर में एक मोबाइल टावर पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि, इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


यह टावर सैन्य शिविर के पास स्थित है। जवानों ने ग्रेनेड फेंकने वालों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया, पर कोई हाथ नहीं लगा।।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आतंकी सुरक्षाबलों पर हमला कर उनके हथियार छीनने की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन

आतंकी हमले में पुलिसकर्मी घायल

attack on mobile towers and police in Kashmir

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को दिन दिहाड़े आतंकियों ने एक आतंकी हमले को अंजाम दिया। घटना में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हुआ। हमले के तुरंत बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

घटना श्रीनगर से करीब 50 किलोमीटर दूर शोपियां के कचड़ूरा इलाके की है, जहां आतंकियों ने स्थानीय जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा की सुरक्षा में तैनात पुलिस पार्टी पर धावा बोला। जिसमें सरताज अहमद नामी जम्मू कश्मीर पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हो गया।

घटना के बाद आतंकी कांस्टेबल की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed