फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   attack on kashmiri pandit colony

कश्मीर: हजारों उपद्रवियों ने कश्मीरी पंडितों की कालोनी पर बोला हमला

Thu, 01 Sep 2016 01:00 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 01 Sep 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
attack on kashmiri pandit colony
घाटी में हिंसा - फोटो : File Photo
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कर्फ्यू हटने के बाद सैकडो़ं की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और देश विरोधी प्रदर्शन किए।
विज्ञापन


इस दौरान कुपवाड़ा में उपद्रवियों ने कश्मीरी विस्थापितों की कालोनी पर हमला किया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा जिले के नतनूसा इलाके में बुधवार को हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद हजारों की तादाद में उपद्रवियों ने कश्मीरी पंडित मुलाजिमों की कालोनी को ओर रूख किया। इस दौरान कश्मीरी पंडित समुदाय का कोई भी परिवार कालोनी में नहीं था। जिस पर उपद्रवियों ने वहां पर खड़े वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों को मिली थी घाटी छोड़ने की धमकी

attack on kashmiri pandit colony
पथराव करते युवक - फोटो : PTI
मामले में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कालोनी में रहने वाले सभी परिवार पहले ही जम्मू शिफ्ट हो चुके हैं। सूचना मिलते ही भारी संख्या में सुरक्षा बलों को घटना स्थल की ओर भेजा गया।

उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर भी जमकर पथराव किया। हालात को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैसे के गोले दागे और हवाई फायरिंग की, हालांकि इस दौरान किसी प्रदर्शनकारी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलवामा में कश्मीरी पंडितों के कैंप के बाहर लश्कर-ए-इस्लाम नामक संगठन ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए थे। इसमें चेताया गया था कि कश्मीरी पंडितों तथा आरएसएस के एजेंटों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी कीमत पर इजराइल की तर्ज पर बांटने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे लोग खुद घाटी खाली कर चले जाएं। वहीं हिंसा के दौरान घाटी के कुछ इलाकों में कश्मीरी पंडितों की कालोनी पर हमले भी हुए हैं।

कर्फ्यू हटते ही फिर से हिंसा शुरू

attack on kashmiri pandit colony
kashmir - फोटो : PTI
घाटी के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। हिंसक झड़प के दौरान आधा दर्जन से अधिक उपद्रवी घायल हो गए। इन्हीं में शामिल युवक दानिश मंजूर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

सोपोर में हिंसक झड़प घंटों जारी रही। उधर, कुलगाम जिले के चवलगाम में उपद्रवियों ने पीडीपी के सांसद नजीर अहमद लावे के खाली पड़े मकान को आग लगा दी।

घाटी में 9 जुलाई से लागू कर्फ्यू की पाबंदियों को श्रीनगर के एमआर गंज और नौहाट्टा थाना क्षेत्रों से बुधवार को पहली मर्तबा हटाया गया। इसके तुरंत बाद उपद्रवी अल कायदा, लश्कर ए तैयबा, अल उमर आतंकी तंजीमों और पाकिस्तान के झंडे लहराते हुए सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed