{"_id":"57e8f84f4f1c1bf80a574b23","slug":"attack-on-crpf-jawaan-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 26 Sep 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद सेना के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है । इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हुए हैं । आतंकियों का हमला उस वक्त हुआ है जब ये जवान अपनी रूटीन हाइवे पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंतनाग के वनपोह में सीआरपीएफ के इन जवानों पर हमले के बाद सेना और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी यहां पहुंच गए हैं । घटना के बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है । इस हमले में घायल हुए सभी सीआरपीएफ जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।
गौरतलब है कि आज सुबह भी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भारत- पाक सीमा के रास्ते आतंकी घुसपैठ की खबरें आई थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में आज सुबह भारतीय सेना की चौकियों पर हमला हुआ था जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया ।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । सेना आतंकियों की तलाश में हेलीकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है ।

FLASH: Five CRPF jawans injured in grenade attack in Anantnag district's Wanpoh (J&K). More details awaited.
— ANI (@ANI_news) September 26, 2016