फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on BSNL towers displays separatists' desperation: ravi shankar prasad

टावरों पर हमला अलगाववादियों की 'हताशा' दिखाता है: रविशंकर

Sat, 30 May 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 30 May 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
attack on BSNL towers displays separatists' desperation: ravi shankar prasad

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लगातार टेलीकाम कंपनियों के लगाए टॉवर और कर्मचारियों हो रहे हमलों पर टेलीकाम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोबाइल टॉवर को निशान बनाया जाना अलगाववादी ताकतों की हताशा जाहिर करता है।  

विज्ञापन


टेलीकाम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से कहा है कि राज्य में सूचना तंत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पिछले तीन हफ्तों से आतंकियों ने मोबाइल सेवा को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


जब से आतंकियों का मोबाइल टावर से निगरानी तंत्र चोरी हुआ है, उसके बाद से लगातार आतंकियों ने मोबाइल कंपनियों पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला इलाके में आतंकियों ने संचार वयवस्था को नुकसान पहुंचाया था। कश्मीर के कई इलाकों में इन हमलों के बाद संचार सेवाएं ठप हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह संदिग्ध आतंकियों ने सोपोर इलाके में बीएसएनएल की फ्रेंचाइजी में काम करने वाले एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो अन्य को आतंकियों ने घायल कर दिया था।


प्रसाद ने कहा कि मारे गए बीएसएनएल कर्मचारी के परिजनों के साथ मैं सहानुभुति रखता हूं। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं।

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हमने राज्य सरकार से कहा कि हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर समुचित व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed