बीएसएफ के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में बीएसएफ के काफिले हुए हमले में दो जवान शहीद हो गए जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जारी है।
यह हमला आज दोपहर में हुआ जब बीएसएफ की एक पेट्रोलिंग पार्टी गस्त पर जा रही थी। तभी पुलवामा के कोली में छिपे कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने बीएसएफ की टुकड़ी पर हमला कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं और चार जवान बुरी तरह जख्मी हुए है। घायल जवानों के आर्मी के बेस हॉस्पिटल ले जाया गया है।
वायुसेना की एयरफील्ड की सुरक्षा में तैनात थे ये जवान
सेना के अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले में स्थित इस एयरफील्ड के बाहर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के एक दस्ते पर शनिवार को दोपहर में आतंकवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी की।
वायुसेना के इस एयरफील्ड की सुरक्षा में बीएसएफ के जवान तैनात हैं तथा जिस दस्ते पर आतंकवादियों ने हमला किया वह बीएसएफ की 165वीं बटालियन की जी कंपनी से जुड़ा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आतंकवादियों ने सेना की एक जिप्सी पर गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ का दस्ता बैठा हुआ था। दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और चार घायल हो गए।
एक सप्ताह में दूसरा हमला
पुलिस के मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी पर हमला करने वाले आतंकियों को नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इस आतंकवादियों के लिए तलाशी अभियान शुरु कर दिया है और पूरे इलाके की नांकाबंदी कर दी गई है।
अभी फिलहाल इस हमले कि कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है और ना ही सुरक्षाबलों की और से किसी तरह की जानकारी दी गई है।
गौरतलब है कि यह इस सप्ताह में बीएसएफ के उपर किया गया दूसरा हमला है। इससे पहले हुए एक हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।