आतंकियों के पास मिले पाकिस्तानी ब्रांड के फूड पैकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरी में आर्मी कैंप पर हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तानी थे। इस बात की तस्दीक आतंकियों के पास से मिले फूड पैकेट कर रहे हैं। आतंकियों के पास से पाकिस्तानी छाप के कई फूड पैकेट मिले हैं।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि जो पैकेट आतंकियों के पास से बरामद हुए हैं वह पाकिस्तनी आर्मी इस्तेमाल करती है।
पीटीआई के अनुसार, उरी हमले में शामिल छह आतंकी अपने साथ गोला-बारूद के साथ ही खाने का भी बहुत सारा सामान लेकर आए थे।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ आए थे। इतने सारे हथियारों और खाने के सामान के साथ आतंकी लंबे समय तक लड़ने की योजना बनाकर कैंप में दाखिल हुए थे।
स्टयू कीमा के साथ बहुत कुछ मिला
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों को आतंकियों के पास से चिकन कड़ाई, चिकन अचारी, पाव भाजी, स्टयू कीमा, चॉकलेट, बिसकुट, जाम के पाऊच, माउथ फ्रेशनर, खजूर, बादाम, किशमिश, सूप, नशीले पदार्थ आदि मिले हैं।
आतंकियों के पास से एके 47 की 55 मैगजीन, दो शॉट गन, दो नाइट विजन दूरबीन, चार रेडियो सेट, 32 जिंदा ग्रेनेड और एक मेडिकल किट बरादम हुई है।
शुक्रवार को हुए हमले में सेना के आठ और जम्मू कश्मीर पुलिस के तीन जवान शहीद हुए थे। जवाबी कार्रवाई में सेना ने सभी छह आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को उरी समेत चार जगहों पर आतंकी हमले हुए थे।