{"_id":"5efa500c8ebc3e432c0c1d4b","slug":"attack-jammu-news-jmu2132303170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा
Tue, 30 Jun 2020 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में बडगाम जिले के छत्तरगाम इलाके में स्थित 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने यूबीजीएल ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम को कुछ आतंकियों ने यूबीजीएल (अंडर बैरेल रॉकेट लांचर) से 50 आरआर के कैंपर ग्रेनेड से हमला किया, परंतु ग्रेनेड कैंप के बाहर ही गिर जाने के कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। दहशतगर्द वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
हमला होते ही सतर्क सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। कई जगह नाके लगाकर आने जाने वालों की चेकिंग शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि हमला किसने किया। किसी आतंकी संगठन ने अभी हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।
विज्ञापन