फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack against closed Samba

हमले के विरोध में बंद रहा सांबा

Tue, 24 Mar 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Tue, 24 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
attack against closed Samba

गत दिनों जिले के मनोहर गोपला क्षेत्र में भाजपा नेता जंगवीर सिंह एवं एक अन्य पर गुज्जर समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला कर दोनाें को घायल कर दिया था। मामले में पुलिस की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को सांबा बंद रखा। नंदनी में डीसी को एक ज्ञापन भी सौंपा, जहां डीआईजी भी पहुंचे।

विज्ञापन


बंद के दौरान लोगों ने दिन भर दुकानों सहित अन्य व्यवसाय बंद रखे। इस दौरान लोगों का कहना था कि उनकी तरफ से एक दिन का समय दिया जाएगा, अगर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो वह सड़क पर उतर आएंगे। सोमवार को सांबा के वीर भूमि पार्क के पास विभिन्न बिरादरियों के प्रतिनिधि व व्यापार मंडल के सदस्य एकत्रित हुए।
विज्ञापन


वहां से जुलूस के रूप में वह राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौक पर पहुंचे। उसके पश्चात जिला मुख्यालय नंदिनी गए, जहां डीसी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जम्मू-कठुआ रेंज के डीआईजी शकील अहमद बेग भी आए।   लोगों ने उनके समक्ष अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपूत सभा के प्रधान कैप्टन इंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार को गुजर समुदाय के लोगों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया था, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। लोगों ने मांग की कि इस हमले की जांच स्थानीय चौकी स्तर पर या फिर थाना स्तर पर नहीं की जानी चाहिए, बल्कि इसके लिए सिट (एसआईटी) बनाई जानी चाहिए।

वहीं लोगों ने कहा कि जो कुल्ला जला ह,ै उसकी भी जांच की जानी चाहिए, ताकि पता चल सके कि आखिर कुल्ला किसने जलाया है। वहीं डीआईजी शकील अहमद बेग ने कहा कि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को एक मुख्य आरोपी को विजयपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है।


उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच के लिए दूसरी जगह के अधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कुल्ले को लगी आग की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है, ताकि पता चल सके कि आग कैसे लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed