{"_id":"58fa14aa4f1c1b8c7a8b46d8","slug":"atm-with-over-rs-12-lakh-cash-stolen-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: अनंतनाग में 12 लाख रुपयों से भरा एटीएम ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: अनंतनाग में 12 लाख रुपयों से भरा एटीएम ले उड़े चोर
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Fri, 21 Apr 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
ATM
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में बैंक डकैती और एटीएम लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बार चोर बैंक की नोटों से भरी एटीएम ही उड़ा ले गए। अनंतनाग में एसबीआई बैंक की एटीएम को निशाना बनाते हुए 12.18 लाख रुपयों से भरी एटीएम को चोर उठा ले गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात चोरों ने अनंतनाग जिले में केपी रोड पर स्थित बैंक की एटीएम में इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब कुछ लोगों ने पैसे निकलवाने के लिए एटीएम का रुख किया तो देखा कि वहां से एटीएम ही गायब है।
इसकी जानकारी लोगों ने बैंक की ब्रांच से ली तो चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद बैंक प्रशासन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट्स लेने सहित जरूरी कार्रवाई कर चोरी का केस दर्ज किया। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

तीन दिन में दूसरी बड़ी वारदात
एटीएम
- फोटो : concept photo
तीन दिन में बैंकों को निशाना बनाकर लूटने की दूसरी वारदात सामने आई। बुधवार को शौपियां में अज्ञात चार बंदूकधारी दक्षिण कश्मीर में जम्मू कश्मीर बैंक की एक शाखा से 12 लाख रुपये लूट ले गए थे।
घटना शौपियां जिले के हरैन गांव स्थित जेके बैंक की शाखा में हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई सैंट्रो कार उसी दिन बरामद कर ली थी, लेकिन लूट का कोई आरोपी अब तक हाथ नहीं लगा।
घटना शौपियां जिले के हरैन गांव स्थित जेके बैंक की शाखा में हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई सैंट्रो कार उसी दिन बरामद कर ली थी, लेकिन लूट का कोई आरोपी अब तक हाथ नहीं लगा।