फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   atal bridge earned 7 lakh in a month

अटल सेतु ने एक महीने में कमाए 7 लाख

Sat, 30 Jan 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 30 Jan 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
atal bridge earned 7 lakh in a month

जम्मू-कश्मीर से हिमाचल और पंजाब के लिए सुगम और बेहतर व्यवस्था के रूप में उभरा अटल सेतु लोगों को रास आने लगा है। इसका अंदाजा राज्य सरकार की झोली में एक महीने के भीतर ही आए सात लाख रुपये के राजस्व से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


अटल सेतु से होकर गुजरने वाले वाहनों से आबकारी और कामर्शियल टैक्स विभाग की अच्छी कमाई हो रही है। पुल के उद्घाटन के पहले ही महीने में अच्छी कमाई होने से दोनों विभागों को भविष्य में राजस्व बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अटल सेतु ने जहां बेहतर संपर्क उपलब्ध करवाया है, वहीं जम्मू कश्मीर के लोगों को पंजाब की ओर से सस्ता सामान उपलब्ध होना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व के संबंध में पूछे जाने पर जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर विनय मेहरा ने बताया कि चार लाख 65 हजार 608 रुपये अटल सेतु से गुजरने वाले वाहनों से वसूले गए हैं। वहीं कामर्शियल टैक्स विभाग ने एक लाख पच्चीस हजार से अधिक राजस्व वसूला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed