{"_id":"5b7a2ef142c792466835ec3b","slug":"atal-bihari-vajpayee-asthi-kalash-will-reach-jammu-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अटलजी की अस्थियां तवी, झेलम और सिंधु में भी होंगी विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अटलजी की अस्थियां तवी, झेलम और सिंधु में भी होंगी विसर्जित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां रियासत की तीन नदियों सूर्य पुत्री तवी, झेलम और सिंधु में भी विसर्जित की जाएंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना मंगलवार सुबह दस बजे अस्थि कलश लेकर जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां से भाजपा के नेता, विधायक, सांसद व कार्यकर्ता अस्थियों को लेकर भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन त्रिकुटा नगर पहुंचेंगे। इसके बाद रैली के रूप में निकलकर अस्थि कलश को तवी नदी में विसर्जित करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह श्रीनगर में झेलम और लेह में सिंधु नदी में भी अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के अनुसार रविवार को हरिद्वार में अस्थियों के विसर्जन के बाद 21 अगस्त को देश में पचास नदियों व दरियाओं में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। रैना का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री के जम्मू कश्मीर के प्रति प्रेम और राज्य के लोगों में उनके प्रति सम्मान को देखते हुए राज्य की नदियों में उनकी अस्थियों के विसर्जन का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन