{"_id":"5f10ac378ebc3e638f566744","slug":"at-present-jp-nadda-s-visit-to-kashmir-can-be-postponed-jammu-city-news-jmu214397449","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल टल सकता है जेपी नड्डा का कश्मीर दौरा, नए सिरे से निर्धारित की जाएगी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल टल सकता है जेपी नड्डा का कश्मीर दौरा, नए सिरे से निर्धारित की जाएगी तिथि
Fri, 17 Jul 2020 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कश्मीर दौरा फिलहाल टल सकता है। इसके लिए नए सिरे से तिथि निर्धारित की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार कश्मीर के दौरे पर ही प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के कोविड पॉजिटिव होने व केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के सेल्फ क्वारंटीन में जाने की वजह से प्रस्तावित दौरा टल सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जैश का वालिद, आईईडी एक्सपर्ट था ये आतंकी
विज्ञापन
नड्डा का आगामी कुछ दिनों में कश्मीर दौरा प्रस्तावित था और इसके लिए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुटी हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने दौरे में बांदीपोरा जिले में दिवंगत भाजपा नेताओं बासित बारी, सुल्तान बारी के घर पर जाना था।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने व उनका उपचार कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में होने से फिलहाल प्रदेश में भाजपा की गतिविधियां सीमित हो गई हैं। प्रदेश मुख्यालय से गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः लद्दाख में जवानों ने दिखाया पराक्रम, राजनाथ ने हथियार उठाकर दिया बड़ा संकेत, देखें तस्वीरें