{"_id":"0c2539058d0b0bc640982cdb240f6506","slug":"at-least-14-dead-in-udhampur-bus-accident-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में बस खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में बस खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर जिले के रामनगर तहसील में एक मिनी बस के खाई में गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लगभग 17 लोग घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
बस मंगलवार को उधमपुर जिले के घोर्डी गांव से रामनगर जा रही थी तभी रामनगर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके कई लोगों की जान चली गई।
डीसी उधमपुर शाहिद चौधरी ने बताया है कि अभी कुछ और लोगों की मौत की और घायल होने की संभावना है। फिलहाल राहतकर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पहाड़ी इलाके में एक मिनी बस चालक द्वारा बस से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।'
विज्ञापन
हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत
फिलहाल अधिकारिक तौर पर 14 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के शिकार हुए लोगों को निकालने का काम कर रही है।
यह हादसा सुबह के समय हुआ है। अचानक हुए हादसे से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने इस हादसे की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी।
जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोगों ने बस में फंसे लोगों का निकालना शुरु कर दिया। इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को जम्मू मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया है।