फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   At inauguration ceremony of Jammu Ring Road project, Lt Governor Manoj Sinha said This is a proud moment for me

जम्मू रिंग रोड परियोजना के उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल ने कहा- यह मेरे लिए गर्व का क्षण है

Fri, 21 Aug 2020 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 Aug 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
At inauguration ceremony of Jammu Ring Road project, Lt Governor Manoj Sinha said This is a proud moment for me
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ani

जम्मू में रिंग रोड के प्रथम चरण का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। अखनूर रोड से भलवाल तक आठ किलोमीटर के हिस्से (स्ट्रेच) को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जनता को समर्पित कर दिया। इसके चालू हो जाने से फिलहाल अखनूर से भलवाल के लोगों को विशेष रूप से फायदा होगा। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने विकास परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए घोषणा की कि यदि तय समय पर प्रोजेक्ट पूरे हुए तो संबंधित निर्माण एजेंसी तथा अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


उपराजयपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज सिन्हा ने जम्मू के अपने पहले दौरे में मेगा परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में जम्मू रिंग रोड की आधार शिला रखी थी और उसके पहले चरण का उद्घाटन कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। किसी भी समाज की प्रगति में सड़कों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने आशा प्रकट की कि नवनिर्मित सड़क से जम्मू शहर की अन्य सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और प्रदूषण में कमी आएगी। आर्थिक और औद्योगिक विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने को उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। जम्मू व सांबा जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि समय पर भूमि अधिग्रहण का काम पूरा करने के अलावा अन्य सभी बाधाओं को दूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिंग रोड से जुड़ेंगे 60 गांव
पहले चरण में अखनूर रोड से कोट भलवाल के कंगरेल तक आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। पूरी परियोजना 58 किलोमीटर की है। दिसंबर 2021 तक 2024 करोड़ की अनुमानित राशि से इसका निर्माण पूरा होना है। रिंग रोड परियोजना में 60 गांव कवर होंगे। इनमें जम्मू जिले के 54 और सांबा के छह गांव शामिल हैं। सांबा जिले के राया मोढ़ से परियोजना शुरू होगी और पाटी, बाड़ी ब्राह्मणा, मुरालियां, मीरां साहिब, ललयाल, अलोरा, सौहांजना, घो मन्हासा, करलूप, कंगरेल, भलवाल, कोट, खैरी से होते हुए जगती नगरोटा में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे से मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed